#भरतपुर। डीग जिले के कामां कस्बे में पीएनबी बैंक के पास रविवार को एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी बिरयानी की रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही कामां सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, पुलिस के गनमैन ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार को कब्जे में लेकर कामां थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।