सायला: उपखंड मुख्यालय सायला पर एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Sayla, Jalor | Mar 31, 2024 उपखंड मुख्यालय सायला में रहवासी मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार की देर रात को हुई इस घटना में चोर सोने के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सायला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।