औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी व्यक्ति खाना बनाते समय झुलसा, अस्पताल में भर्ती
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी बीरेंद्र पुत्र रूपराम अपने घर मे किचिन में खाना बना रहे थे। जैसे ही उन्होंने कुकर का ठक्कन खोला तभी खौलता हुआ गर्म दलिया उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गए। आनन फानन में उन्हें औरैया के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।