औरैया: शहर स्थित नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष बोले चुनाव के दौरान किया गया वादा निभाया, ठेका वसूली डीएम के सहयोग से कराई गई बंद
शहर स्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी के सहयोग से उन्होंने हो रही लोडिंग अनलोडिंग एवं यात्री वाहनों से कर वसूली को बंद कर दिया है। कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने ऑटो टेंपो यूनियन से इसे बंद करने का वादा भी किया था।