औरैया: शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित रक्षा ओम कृष्णा अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर स्थित रक्षा ओम कृष्णा अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने अस्पताल पर सही उपचार न किए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम सिमहारा थाना फफूंद निवासी रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी टाइफाइड की बीमारी से ग्रसित थी। इस पर उसे इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा था।