औरैया: फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बाइक और मोपेड में हुई टक्कर, वृद्ध समेत 2 लोग हुए घायल
फफूंद थाना क्षेत्र के फफूद दिबियापुर मार्ग पर बाइक और मोपेड में जोरदार टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।