समस्तीपुर: हरसिंहपुर टारा नौआचक गांव में घर के बाहर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल
समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर टारा नौआचक गांव के रहने वाले रामदेव सहनी ने बताया कि वे शुक्रवार को 9:00 बजे दिन में घर के बाहर पेशाब करने के लिए निकले थे। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में वे जख्मी हो गए। परिजनों ने 3:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।