समस्तीपुर: जीविका दीदियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने गीत गाकर प्रदर्शन करते हुए दरभंगा-पटना मार्ग को किया जाम
समस्तीपुर जिले के बीसो प्रखंड की जीविका दीदी 10 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने दरभंगा पटना मार्ग को शुक्रवार को 1:00 दिन में जाम कर दिया है। जाम के दौरान जीविका दीदियों ने गीत गाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जानकारी दी गई है कि एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सरकार के नाम सोंपा जाएगा।