समस्तीपुर: उजियारपुर गुमटी एवं पेट्रोल पंप के बीच दो बाइक की टक्कर में एक युवक जख्मी
समस्तीपुर जिले के बरबट्टा के रहने वाले पंकज कुमार ने बताया कि उनका भतीजा रत्नेश कुमार अपनी बहन को स्कूल छोड़ने उजियारपुर गया था। स्कूल से छोड़कर वह अपने घर बरबटा लौट रहा था। उसी दौरान उजियारपुर गुमटी एवं पेट्रोल पंप के बीच में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। घटना शुक्रवार 10:30 बजे दिन का बताया गया है।