प्रेक्षक ने दावा आपत्ति केंद्रों का निरीक्षण किया
------
नगरीय निकायों एवं त्रि-पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 हेतु म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा सागर संभाग के जिलों के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कियावत, भा.प्र.से. (सेवानिवृत) के द्वारा छतरपुर जिले अंतर्गत नगरपालिका परिषद छतरपुर के दावा-आपत्ति केंद्रों का निरीक्षण किया गया। केन्द्र क्र. 129, 130 (मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय उत्तरी भाग छतरपुर वार्ड क्र. 35) केन्द्र क. 60, 62 (सिटी मांटेसरी इंग्लिश स्कूल उत्तरी भाग छतरपुर वार्ड क्र 17) केन्द्र क 123 (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमाक 1 पूर्वी भाग छतरपुर वार्ड क्र. 34) केन्द्र क. 102, 105 (बुन्देलखण्ड महाविद्यालय छतरपुर वार्ड क्र. 28) केन्द्र क्र. 29, 30 (शासकीय प्राथमिक / माध्यमिक शाला भवन सरानी दरवाजा पश्चिमी भाग छतरपुर वार्ड क्र. 8-9) केन्द्र क्र. 139 (डीसेंट इंग्लिश स्कूल दुर्गा कॉलोनी उत्तरी भाग छतरपुर वार्ड क्र. 38) का निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षक द्वारा जिला पंचायत छतरपुर के सभाकक्ष में उक्त कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उपस्थित रहे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, ज.प. एवं न.प., परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प. एवं मुख्य न.पा. अधिकारियों से उक्त कार्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्धतम बनाए जाने हेतु एवं निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्य को पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। तदुपरांत समीक्षा बैठक समाप्त की गई।
अपरान्ह में जनपद पंचायत छतरपुर के ग्राम पंचायत भवन ढडारी, बृजपुरा, कदारी के केन्द्रों का प्रेक्षक महोदय द्वारा औचक निरीक्षण म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार किया गया।
प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति केन्द्रों पर उपस्थित प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा की गई। प्राप्त दावा आपत्ति फॉर्मो की जाच करते हुए प्राधिकृत अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के पालन हेतु समझाईश दी गई तथा केन्द्रों में जांच के दौरान पाई गई कमियों का तत्काल पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#chhatarpur