ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने लूट करने वाले दो अभियुक्तों को दबोचा, महिला से लूटा था पर्स व लॉकेट
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ गंज तिराहे के पास रविवार की देर शाम, गदागंज की रहने वाली महिला के साथ बाइक सवार दो लुटेरों ने पर्स व गले में पड़ी सोने की लॉकेट लूट कर मौके से फरार हो गये थे, घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर घटना का खुलासा किया है।अभिषेक सिंह निवासी चांदमऊ व सुशील सिंह निवासी सरायं श्रीबक्स को गिरफ्तार किया