लोहरदगा: लोहरदगा में सर्वे खतियान लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार पुनः सर्वे करे: प्रवीण सिंह
लोहरदगा जिला समाहरणालय मैदान में सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।