ईसपुर: ईसपुर में टिप्पर के टायरों के बीच फंसा वृद्ध स्कूटी चालक, दो हाइड्रा मशीन व एक जेसीबी की मदद से निकाला बाहर
Ispur, Una | Sep 10, 2024 मंगलवार दोपहर को ईसपुर में 70 वर्षीय स्कूटी चालक वतन सिंह टिप्पर के टायरों के बीच फंस गया। जिसे दो हाइड्रा मशीन व एक जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में जख्मी हुए वतन सिंह का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया गया, जो कि खतरे से बाहर है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।