बूंदी: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुरानी धान मंडी में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
Bundi, Bundi | Jun 21, 2025 एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य लिए योग" थीम पर जिलेभर में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार 21 जून को योगाभ्यास कर मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम लंका गेट स्थित पुरानी धानमंडी परिसर में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया गया जिसमें विशेषज्ञ प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर रहे।