बूंदी: खटकड़ के पास मेज नदी पर 24 करोड़ से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, स्पीकर बिरला के प्रयासों से मिली स्वीकृति
Bundi, Bundi | Jun 21, 2025 खटकड़ के पास -बूंदी रोड पर स्थित मेज नदी पर 24करोड़ रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस पुल निर्माण को लेकर वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से राज्य बजट में इस पुल को शामिल किया गया था, अब वित्तीय स्वीकृति मिलने से इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।