बूंदी: बूंदी स्थापना दिवस 2025 पर संरक्षित पर्यटक स्थलों पर 24 जून को रहेगा निःशुल्क प्रवेश
Bundi, Bundi | Jun 21, 2025 बूंदी स्थापना दिवस 2025 के उपलक्ष में 24 जून को बूंदी शहर के पुरातत्व विभाग के संरक्षित पर्यटक स्थलों पर आम जन एवं देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। बूंदी स्थापना दिवस 24 जून को 84 खंभों की छतरी, रानीजी की बावड़ी एवं सुखमहल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया हैं।