पीरटांड: खुखरा थाना के घाटाडीह गांव में मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ा, 16 घंटे तक बंधक बनाया
खुखरा थाना क्षेत्र के घाटाडीह गांव में शनिवार रात को मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार लोगों को दबोच लिया। करीब 16 घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद रविवार को 12 बजे पंचायत और सुलह प्रक्रिया के आधार पर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान स्थिति को देखते हुए चार थानों की पुलिस और गिरिडीह से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।