नवाबगंज: कुरौली कट के पास से अन्तरजनपदीय चैन स्नैचर गिरफ्तार, CCTV और यक्ष ऐप बने पुलिस के हथियार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने यक्ष ऐप की मदद से एक अन्तरजनपदीय चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर झपटमारी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला का झपटा गया कान का बाला, एक अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।