टीकमगढ़: विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, झांसी रेफर
टीकमगढ़ जिले की विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास बीते दिन एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति बाइक से टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग से जा रहा था रास्ते में विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल व्यक्ति का पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।