पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने सेकंड चांस प्रोग्राम झलक एक्टिविटी 2026 का किया आयोजन, सेंट्रल SP दीक्षा ने दी जानकारी
प्रथम संस्था के सहयोग से पटना पुलिस के द्वारा सेकंड चांस प्रोग्राम झलक एक्टिविटी 2026 का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय एसपी दीक्षा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय वन और शक्ति सुरक्षा दल की टीम ने उन छात्रों से संवाद और सकारात्मक बातचीत की जिनकी किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छूट गई थी।