जमुई: बल्लोपुर गांव में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया घायल
Jamui, Jamui | Aug 24, 2024 बल्लोपुर गांव में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बल्लोपुर निवासी डेगन यादव का पुत्र माहो यादव के रूप की गई है। घायल ने बताया कि जमीन विवाद में उसके छोटे भाई कालेश्वर यादव ने उसकी जमीन को हड़पने की नीयत से मारपीट किया।