जमुई: बुढ़िया लापेर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 24, 2024 जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़िया लापेर गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई खेली यादव ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर छोटे भाई ललन यादव और उनकी पत्नी राखी देवी को पीट कर पूरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई, फिर घायल दोनों पति-पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।