जमुई: 24 अगस्त से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा जमुई कोर्ट, मंगलवार से होगा कार्य, संघ के महासचिव ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 24, 2024 24 अगस्त शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन जमुई व्यवहार न्यायालय में छुट्टी होने के कारण न्यायिक कार्य नहीं होगा।मुस्लिम अधिवक्ताओं के आग्रह पर जिला विधिज्ञ संघ के अनुरोध पर जमुई व्यवहार न्यायालय में चेहल्लुम की छुट्टी शनिवार को घोषित कर दी गई है। इस कारण 24 तारीख शनिवार को चेहल्लुम की छुट्टी के बाद 25 को रविवार और 26 को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।