उदयपुर: ग्राम कलचा से अंतर्राज्यीय शराब के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार किया, अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलचा में अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जहां अंतर्राज्यीय शराब के साथ महिला को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से मध्य प्रदेश की गोवा शराब के साथ केन बीयर बरामद किए गए हैं।आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।