कुटुंबा: कुटुंबा में स्थानांतरित सीडीपीओ श्वेता कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई
कुटुंबा प्रखंड की निवर्तमान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) श्वेता कुमारी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।