पुपरी: पुपरी मध निषेध थाना पुलिस ने हरदिया के नए ओवरब्रिज के पास 120 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस न्यू ओभरब्रिज हरदिया के निकट 120 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर परीक्षित कुमार एवं कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस गुरुवार को दो बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।