सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कन्या पूजन के साथ हुआ आंगन मिलन सेवा का जिला स्तरीय कार्यक्रम
सेवा, पोषण और सम्मान का संदेश देकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया गया सम्मान.
____________________________
सेवा, पोषण, सहभागिता और सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रीवा द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित “आंगन मिलन सेवा” का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज कन्या महाविद्यालय (जीडीसी), रीवा में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के सम्मान, महिला हितग्राहियों की सफलता की कहानियों तथा आंगनवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान के माध्यम से सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वपना वर्मा, प्रदेश महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा एवं सेवा संकल्प अभियान की आंगन मिलन कार्यक्रम की प्रदेश सह-संयोजक रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बीरेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष, भाजपा रीवा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती विभा पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीवा, श्रीमती शशिश्याम ऊइके संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास रीवा संभाग रीवा, श्रीमती विभा श्रीवास्तव, प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय रीवा तथा श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति रीवा, श्रीमती रंजना शर्मा, सदस्य, बाल कल्याण समिति रीवा, श्रीमती प्रवीण मिश्रा, सदस्य, बाल कल्याण समिति रीवा तथा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ हुआ। अतिथियों द्वारा बालिकाओं का तिलक कर विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बालिकाओं के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. स्वपना वर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र गुप्ता द्वारा आंगन मिलन सेवा की अवधारणा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों, महिलाओं और समुदाय के लिए सेवा एवं सहभागिता के प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिला हितग्राहियों की सफलता की कहानियां रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि शासकीय योजनाओं से उन्हें किस प्रकार आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आगे बढ़ने में सहायता मिली। उनकी प्रेरणादायी कहानियों ने उपस्थितजनों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं, प्रधानाध्यापकों, आशा कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम. तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर योगदान देने वाले कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री नयन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, रीवा के नेतृत्व में तथा श्री जिवेन्द्र सिंह, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्री अरूणेश तिवारी, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास, जिला रीवा, श्री अर्पित पाठक, श्री अमन कुशवाहा, श्रीमती रेनुका मिश्रा एवं श्रीमती माया पटेल, प्रभारी परियोजना अधिकारी, सहित समस्त पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सेंटर की टीम तथा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं व लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#महात्मा_गांधी_जयंती
#Rewa #रीवा