बिहार: स्नातक अधिकार मंच के कार्यालय में दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bihar, Nalanda | May 31, 2026 स्नातक अधिकार मंच के कार्यालय में स्नातक उमीदवार दिलीप कुमार की अध्यक्षता में रविवार की सुबह 10 बजे बैठक की गई। बैठक में स्नातकों को हो रही परेशानी, बेरोजगारी नौजवानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न पर चर्चा की गई। स्नातकों के साथ बैठकर समस्याओं के निवारण पर विचार विमर्श एवं आगे की रणनीति पर सकारात्मक चर्चा हुई ।।