बलरामपुर: वीर विनय चौराहे पर मशाल जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया कारगिल विजय दिवस
शनिवार रात लगभग 8:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वीर विनय चौराहे पर मशाल जलाकर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया गया उनके पराक्रम एवं वीरता की चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय हित सर्वोपर की भावना के साथ देश की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लोगों द्वारा लिया गया।