बलरामपुर: बलरामपुर में आईजीआरएस पोर्टल पर कार्य न करने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सहित 16 अधिकारियों को दिया नोटिस
बलरामपुर में जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के कारण 16 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते है।