बलरामपुर: सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान मान स्तंभ दिवस, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ माणिक लाल कश्यप की अध्यक्षता में पीडीए प्रकाश स्तंभ के रूप में सामाजिक न्याय की स्थापना के उद्देश्य से आयोजित संविधान मान स्तंभ दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक टांडा पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा रहे उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दो से जनता का ध्यान भटका रही।