बांकीपुर उपचुनाव पर बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कहा— "अंतिम रिजल्ट का इंतजार करें, 3 बजे तक तस्वीर होगी साफ"
गया। गया शहर स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "अभी रिजल्ट फाइनल नहीं हुआ है। 3 बजे तक देख लीजिए, चुनाव में आगे-पीछे होता रहता है। अंतिम रिजल्ट को ही माना जाता है। हमें विश्वास है कि दोपहर 3 बजे तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी और सबके सामने अंतिम परिणाम आ जाएगा।"
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आधिकारिक और अंतिम परिणाम का इंतजार करना ही उचित होता है। अंतिम घोषणा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।