पीसांगन: मांगलियावास में हरियाली अमावस्या पर कल्पवृक्ष मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 लाख ने लगाई हाजिरी
हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बुधवार को मांगलियावास का ऐतिहासिक कल्पवृक्ष मेला आस्था, परंपरा और उल्लास का संगम बन गया। मान्यता और मेले की रौनक के कारण इस बार 2 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे। तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और शाम तक कल्पवृक्ष परिसर जयकारों से गूंजता रहा।