ऊन: झिंझाना थाना पुलिस ने हरियाणा के नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 20 ग्राम स्मैक, मोबाइल और बाइक बरामद
रविवार की शाम 5:30 बजे शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने हरियाणा राज्य के करनाल जनपद के रामपुर कटाबग निवासी अमरनाथ नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।