खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में बाढ़ तैयारियों की बैठक, 10 मई तक कार्ययोजना देने के दिए गए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार दोपहर एडीएम चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। राप्ती व घाघरा किनारे संभावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा कर 10 मई तक स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्ययोजना देने के निर्देश दिए गए। बंधों की मरम्मत, राहत शिविर, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं व निगरानी मजबूत करने को कहा गया।