हज़ारीबाग: हजारीबाग: बिजली संकट और नई शिक्षा नीति पर मुन्ना सिंह ने की प्रेस वार्ता
हजारीबाग में बिजली संकट और नई शिक्षा नीति को लेकर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बीजेपी पर राजनीति का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो कोयला सप्लाई रोक दी जाएगी। शिक्षा नीति पर कहा कि यह गरीब छात्रों पर बोझ डालेगी, राज्यपाल से विशेष योजना की मांग करेंगे।