हज़ारीबाग: बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, छात्र मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ाई को मजबूर
#jansamasya
हजारीबाग के दारु प्रखंड के झुमरा चौक समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीणों ने पावर हाउस बंद करने के एसडीओ के आदेश का विरोध किया। दिनभर में 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे छात्र मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।