धरमपुरी: श्याम वाटिका में शादी समारोह में चोरी के इरादे से घुसे युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा
श्याम वाटिका में चल रही शादी समारोह में एक व्यक्ति चोरी की नीयत से घुस कर चैन खींचने का प्रयास कर रहा था। जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। सुमित वर्मा ने बताया की मेरी बहन की शादी धामनोद मुक्तानंद परिसर श्याम वाटिका में हो रही थी। पाडलिया धार से बारात आई थी शादी को समारोह चल रहा था।