केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कोलारस के ग्राम पाली से ₹15.35 करोड़ की लागत से बनने वाली टोंगरा से पाली-राजगढ़ रोड और ₹7.06 करोड़ की पड़ोरा चौराहा पर RCC रोड का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ₹4.96 करोड़ की कुमरौआ से बागरोद रोड, ₹1.47 करोड़ के हाई स्कूल भवन कार्या और ₹38.00 लाख की लागत से बने खरई ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार लाने वाले इन विकास कार्यों के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।
#shivpuri