नवाबगंज: जीआरपी बाराबंकी ने चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बाराबंकी में रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी बाराबंकी पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन शर्मा उर्फ चिंगड़ा निवासी दामोदरपुर, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है।