पटना ग्रामीण: BPSC अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के विरोध में आयोग के सामने प्रदर्शन किया, लाठीचार्ज
70वीं BPSC परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में BPSC आयोग के सामने अभ्यर्थियों ने भारी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। अभ्यर्थियों को बेकाबू होता देख पुलिस ने पहले तो छात्र नेता दिलीप को अरेस्ट किया और उसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया।