पटना ग्रामीण: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कैथी लिपि की पुस्तक का विमोचन किया
गुरुवार की शाम 4:00 बजे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यालय में कैथी लिपि के पुस्तक का मंत्री दिलीप जायसवाल ने विमोचन किया। कैथी लिपि में लिखे पुराने जमीन के दस्तावेजों को पढ़ने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एक खास किताब प्रकाशित की गई है। इस मौके पर विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।