पटना ग्रामीण: पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
पटना प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कदमकुआं, बारीपथ, कंकड़बाग, राजेंद्रनगर समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वही इस अभियान के दौरान 1,12,000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।