मौजमाबाद: चोंमू में 5 दिन पहले जेल से बाहर आए आरोपी ने केनरा बैंक के पास से मोटरसाइकिल चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौमूं में पुलिस ने कैनरा बैंक के पास से चोरी हुई बाइक के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। इसके साथ पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।