गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 18 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 18 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को पिट्ठू बैग लेकर तेजी से जाते देखा गया।जिसे रोककर पूछताछ की गई।जिसमे खुद का नाम राजन कुमार बताया है।