सुपौल: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, शिव हॉस्पिटल सील
Supaul, Supaul | Oct 17, 2026 करियो गांव निवासी 25 वर्षीय प्रसूता चांदनी कुमारी की प्रसव के बाद मौत हो जाने से इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना से नाराज परिजनों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे शिव हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर की कार्रवाई की मांग।