मढ़ौरा: पोझी में भैंस चोरी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
थानाक्षेत्र के पोझी में हुई तीन भैस चोरी मामले में स्थानीय पुलिस ने पीड़ित किसान नंदन शर्मा के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बारह बजे बताया कि पोझी में नंदन शर्मा के दरवाजे से हुई मवेशी चोरी मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई शुरु कर दी गयी है।