मुगलसराय: चंदासी में पुलिस चौकी निर्माण को लेकर विवाद बढ़ा, ग्रामीणों ने किया विरोध
मुगलसराय के चंदासी में पुलिस चौकी निर्माण को लेकर आज गुरुवार दोपहर 02 बजे को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण पंचायत भवन की जमीन पर कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भूमि को पहले से ही पुलिस चौकी निर्माण के लिए आवंटित बताते हुए विरोध को गलत बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।