बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए 3 जोड़ी पाजेब, ₹2720, नकबजनी के उपकरण और एक चाकू
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक चोर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज पुत्र सगीर अहमद कस्बा बुढाना का निवासी है। जिसे मुखबिर की सूचना पर बडकता रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के पास से 3 जोडी पाजेब,सफेद धातु, 2720 रूपये, नकबजनी करने के उपकरण और एक चाकू बरामद किया गया।