गड़हनी: यूनियन बैंक शाखा बगवां में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत लगाया गया शिविर
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा बगवां के द्वारा बैंक के बाहर योजनाओं की जानकारी देने के लिये एक शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर शाखा प्रबंधक अनीश कुमार के नेतृत्व के लगी थी। प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित बैंक में चल रहे सभी योजनाओं की बताया।